एडीएम वित्त-राजस्व प्रशांत तिवारी बने नगर पालिका प्रशासक


हाथरस। नगर पालिका परिषद में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन टेंडर प्रक्रिया में सामने आई गंभीर वित्तीय व प्रक्रियागत अनियमितताओं के मामले में शासन द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही के बाद जिलाधिकारी द्वारा अपर जिलाधिकारी को नगर पालिका परिषद का प्रशासक नियुक्त किया गया है।

शासन द्घारा पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी को उनके समस्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों से तत्काल प्रभाव से वंचित कर दिया था।डोर-टू-डोर कूड़ा संकलन के टेंडर में गड़बड़ी व वित्तीय अनियमितता के मामले में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी के प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार 4 अगस्त को सीज कर दिए गए थे। कल 6 अगस्त को डीएम अतुल वत्स ने एडीएम एफआर प्रशांत तिवारी को वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां सौंप दी हैं। अब प्रशांत तिवारी नगर पालिका के प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment