किशोर को उसके ही साथियों ने बंधक बनाया, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, सकुशल मुक्त कराया

कोतवाली क्षेत्र के गांव अजरोई के एक किशोर को उसके ही साथियों ने बंधक बना लिया। जिसकी शिकायत किशोर के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने सकुशल बरामदकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार गांव अजरोई निवासी योगेंद्र कुमार ने कोतवाली में शिकायत की थी कि उसका 15 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार नितिन कुमार केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में कक्षा-10 का नियमित छात्र है। करीब लगभग 10 दिन पहले नितिन का इसी कक्षा के एक अन्य छात्र के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस विवाद में नितिन का पक्ष भारी रहा था, जिसके चलते दूसरा छात्र उससे रंजिश रखने लगा था। इसी पुरानी रंजिश और गुस्से से कुपित होकर आरोपी छात्र ने अपने कुछ अन्य साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार को नितिन को लहौर्रा के निकट स्थित एक नलकूप के पास घेर कर बंधक बना लिया। घटना के दौरान जब बंधक बनाए गए छात्र नितिन ने किसी तरह मौका पाकर फोन के माध्यम से अपने पिता को इस पूरी घटना की जानकारी दी, तो परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने बिना देर किए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायता ली और मोबाइल की सटीक लोकेशन के आधार पर इलाके की कड़ी घेराबंदी करते हुए छात्र नितिन को सकुशल तलाश कर लिया और उसे सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा नामजद आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की निष्पक्ष जांच पूरी करने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment