हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत जुलाई माह में वृक्षारोपण अभियान के द्वितीय चरण का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को और भी सशक्त किया गया।

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने पर्यावरण गतिविधि के अंतर्गत पौधों का पौधारोपण पर्यावरण गतिविधि प्रमुख कृष्ण कुमार अग्रवाल गारमेंट वालों के नेतृत्व एवं राकेश वाष्णैय की उपस्थिति में पुराना मिल पार्क पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राकेश वाष्र्णेय (धागे वाले) द्वारा किया गया। सभी सदस्यों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जहॉ लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया। वहीं सभी सदस्यों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया ।पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल हेतु जिम्मेदारियों निर्धारित की गई ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।भारत विकास परिषद सदैव समाज एवं पर्यावरण के उत्थान के लिए समर्पित है ।इसी कड़ी में आगे भी और अधिक वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।।
इस अवसर पर प्रांतीय पदाधिकारी मनोज अग्रवाल राया वाले, राकेश वाष्र्णेय , सौरश अग्रवाल, कमलेश जैन (अध्यक्ष), कृष्ण कुमार अग्रवाल (कार्यक्रम प्रमुख), दुर्गेश गुप्ता , अनुपम गुप्ता , गोपाल राठी , श्रीमती मेघा राठी , जय मित्तल , श्रीमती रूपाली मित्तल एवं अन्य सदस्य मौजूद थे ।









