सरस्वती कॉलेज में भूजल सप्ताह का समापन: सम्मानित

हाथरस। सरस्वती महाविद्यालय में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चल रहे भूजल सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रो.स्वतेंद्र सिंह द्वारा विगत सप्ताह में आयोजित किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट पढ़ी गई ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मृदुल दीक्षित ने की और कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ. राकेश बाबू द्वारा उनको पटका पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं से भूजल को संरक्षण करने हेतु अपील की। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेष्टा श्रोती , द्वितीय स्थान सुमित कुमार माहौर तथा तृतीय स्थान लवी वार्ष्णेय ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चेष्टा श्रोती, द्वितीय स्थान यलका तोमर तथा तृतीय स्थान प्रगति प्रकाश ने प्राप्त किया।। कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव डॉ. राकेश बाबू द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर गोपेश कुमार (एनसीसी अधिकारी), राजकुमार (एनएसएस अधिकारी), डॉ. देवप्रकाश यादव (मुख्य अनुशासन अधिकारी),डॉ. फौजिया सिद्दीकी , डॉ.अतीत श्रीवास्तव, आनंद कुमार एवं आलोक कुमार आदि उपस्थित थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment