हाथरस।भारत विकास परिषद शाखा द्वारा मथुरा रोड स्थित सुन्दर बाग में भोलाशंकर अग्रवाल एड. और सुन्दर बाग के मालिक कपिल अग्रवाल के सहयोग से विभिन्न संगठनों से संपर्क और पारिवारिक मिलन , कुटुम्ब प्रबोधन एवं युवा संस्कार का एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।साथ ही कार्यक्रम को रुचिकर बनाने के लिए जलविहार एवं विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।। कार्यक्रम का शुभारंभ जीएसटी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार वर्मा, शाखा संरक्षक आरसी नरूला,राकेश मोहन वशिष्ठ, डॉ. बीपी सिंह, दिनेश सेकसरिया,अध्यक्ष जय शर्मा, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी तरुण शर्मा, व्यापार मंडल फेम के मंडल संयोजक एवं जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल,विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री प्रवीण खंडेलवाल,नगर अध्यक्ष संजय गर्ग,नगर मंत्री विजय गुप्ता और अखिल भारतीय वार्ष्णेय महिला एसोसिएशन से डिम्पल वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, रोटरी क्लब से विनीता दुबे, एडीएचआर से बालप्रकाश वार्ष्णेय, वर्षा आदि ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्पार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. बीपी सिंह एवं राकेश मोहन वशिष्ठ द्वारा कुटुम्ब प्रबोधन के उपरांत ऋषि कुमार वार्ष्णेय और तरुण शर्मा द्वारा मोबाइल से बचने का युवा संस्कार से आवाहन किया गया।उसके बाद सभी ने जल विहार किया और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन खेल खेले, जिनको खिलवाने में अविनाश सिंह, राजकुमार वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, आशीष रस्तोगी, जिया रस्तोगी आदि का विशेष सहयोग रहा।इन खेलों में बालप्रकाश, वर्षा,ऋषि, संगीता, डिम्पल, प्रदीप, राजकुमार पूजा आदि विजयी रहे।। कार्यक्रम में रिचा खंडेलवाल, संजीव सेंगर, ज्योति सिंह,प्रियंका शर्मा, सृष्टि शर्मा,ममता गर्ग, सीमा अग्रवाल,संगीता वार्ष्णेय, नवीन शर्मा, दीपक भारद्वाज,डॉ. नितिन मिश्रा, रति मिश्रा,उद्ववकृष्ण शर्मा, वन्दना शर्मा,अंकित टालीवाल, हिमांशु शर्मा,अमिता सिंह आदि उपस्थित थे।









