सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव गोपालपुर में नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद समेत नौ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गोपालपुर निवासी श्यामवीर पुत्र रामलखन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 5 जुलाई की शाम 7 बजे करीब गांव के ही टिंकू यादव, बाँबी यादव पुत्रगण सत्येन्द्र उर्फ डीडी, अर्जुन यादव, नीटू यादव पुत्रगण जीतेन्द्र व जीतेन्द्र यादव पुत्र प्रेमपाल तथा चार अज्ञात व्यक्ति एकराय मशविरा होकर अपने हाथों में कुल्हाडी, डण्डे सरिया, ईट पत्थर घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने पीड़ित एवं उसके परिजनों पर लाठी डंडों कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में जयवीर ,रामलखन, श्रीमती देवी, गुडडी देवी, अंशुल,अंशिका ,ज्योति लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









