बाइक में बैल्डिंग करते समय लगी आग, लोगों में मची खलबली

सासनी-रुदायन मार्ग स्थित एक बैल्डिंग की दुकान में बाइक में बैल्डिंग करते वक्त बाइक में आग लग गई। जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार, सासनी-रूदायन मार्ग पर स्थित एक दुकान पर एक बाइक में बैल्डिंग कर रहा था। तभी बैल्डिंग से उटी चिंगारी ने बाइक को अपने आगोश में ले लिया और बाइक धू-धू कर जलने लगी। यह देख वहां खड़े लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तब कुछ स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों ने पानी और आस-पास मौजूद मिट्टी-धूल आदि डालकर आग को शांत करने की कोशिश की। करीब एक घंटे की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आग में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया कि यदि दुकानदार के यहां अग्निशमन यंत्र होता तो इस आग पर जल्‍दी काबू पाया जा सकता था।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment