बजरंग दल ने सासनी में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर सैकड़ों जरूरतमंदों को मिला मुफ्त परामर्श और दवाओं का लाभ

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल प्रखंड सासनी ने मौहल्ला छिपैटी स्थित डॉ. अंबेडकर धर्मशाला में बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
शनिवार को लगाए गये शिविर का शुभारंभ बजरंग दल के विभाग संयोजक हर्षित गौड़ और जिला सेवा प्रमुख विद्याभूषण गर्ग ने भगवान श्रीराम के छबिचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। विहिप के जिला उपाध्यक्ष डॉ. अमित भार्गव ने इस अवसर पर कहा, सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। संगठन भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्य जारी रखेगा। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पंकज के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। जिसमें डॉ. पावस कुशवाहा, डॉ. नीतू, असलम अख्तर खान, आकांक्षा उपाध्याय और आकाश कौशिक शामिल रहे। वहीं आशीष शेखावत, सत्यम अमन भार्गव, अंकित शर्मा, गोलू और देदामाई खंड के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने में योगदान दिया। शिविर में आए सैकड़ों मरीजों की बीपी, शुगर, बुखार, मौसमी बीमारियों और सामान्य शारीरिक समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। डॉक्टरों द्वारा परामर्श के बाद संगठन की ओर से मौके पर ही मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। मानसून के मौसम को देखते हुए, डॉक्टरों ने उपस्थित लोगों को डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों से बचाव और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष सुझाव दिए। शिविर के प्रबंधन में प्रखंड अध्यक्ष योगेश वाष्र्णेय, प्रखंड मंत्री जगदीश प्रसाद शर्मा, प्रखंड सह मंत्री सचिन भार्गव व जयपाल सिंह कुशवाहा, और बजरंग दल प्रखंड संयोजक अंकित उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment