
सिकंदराराऊ । सोशल मीडिया पर अवैध असलाह के साथ एक युवक का वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। थाना हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव करारमई नहर के पास से आरोपी युवक को एक अवैध तमंचा एवं कारतूस समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक युवक का अवैध तमंचे के साथ वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने को सक्रिय हो गई। एसआई सुनील कुमार ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शीलेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी गांव नगरिया पट्टी देवरी थाना हसायन बताया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।









