आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्ष भिड़े जमकर मारपीट फिर बरसे ईंट पत्थर


कोतवाली क्षेत्र के गांव बरसै में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पहले तो मुंहवाद हुआ और थोड़ी ही देर में ईंट पत्थर फिकना शुरू हो गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शुक्रवार को कोतवाली में पीड़िता बेबी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर थीं, तभी गांव के ही नामजदों ने उनसे बिना किसी वजह अभद्रता और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेबी देवी और उनकी बेटी ज्योति कुमारी के साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, नामजदों ने ईंट-पत्थर फेंककर उनकी बेटी को घायल कर दिया। घटना के समय किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना की सूचना मिलने के बाद सासनी पुलिस हरकत में आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने बताया कि पीड़िता बेबी देवी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो की गहनता से जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment