1971 के युद्ध के वीर योद्धा पूर्व सैनिक राधे लाल लवानिया के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

गांव गढ़ी तमन्ना निवासी और सन् 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले देश के वीर सपूत पूर्व सैनिक राधे लाल लवानियां का गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक सच्चे सपूत के चले जाने से हर आंख नम है।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए आयोजित शोक सभा में क्षेत्र के तमाम राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक जगत से जुड़े गणमान्य नागरिकों, परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रामेश्वर उपाध्याय (ब्लॉक प्रमुख), आशीष शर्मा (पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष),पूनम पाण्डेय, संजीव शर्मा, दीपक शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, सुरेश शर्मा, रविकांत मिश्रा, सुनील शर्मा, बृजेश वशिष्ठ, रमेश चैधरी, राजेंद्र लावनिया, कौशल लावनिया, केशव लावनिया, रोहन लावनियंा, दिनेश लावनियां, पूनम पांडेय ब्लॉक प्रमुख एवं उपस्थित सभी लोगों ने उनके देशप्रेम और समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद किया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment