भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने मनाया योग दिवस

हाथरस। भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम स्थानीय गणेश सिटी के बाग में आयोजित किया गया। जिसमें संस्कार सभा के सभी सदस्यों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।। योग शिविर का उद्घाटन संस्था के तीन वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र मोहता , सुभाष खेमका और मुरारीलाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने व्यायाम, योग आसन, प्राणायाम ,एरोबिक्स और हास्य योग का आनंद लिया। योग कराने वालों शिक्षकों में शालिनी अग्रवाल ,सीमा वार्ष्णेय,नीतू अग्रवाल,ऋषि बंसल, रश्मि वार्ष्णेय और मनोज अग्रवाल थे। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल ने सभी का स्वागत किया व नगर के प्रमुख योग शिक्षक राजकुमार गुप्ता का सम्मान किया ।। संस्था के अध्यक्ष कमलेश जैन ने योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग जरूरी है, विषय पर अपने विचार रखे। संस्था के सचिव अंकुल जैन ,सह सचिव विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकित वाष्र्णेय सहित सभी ने शिविर में सुंदर व्यवस्था की । शिविर में उमाशंकर गुप्ता और राकेश वार्ष्णेय धागे वालों ने बहुत ही सुंदर गीत प्रस्तुत किए और योग दिवस की सार्थकता को सिद्ध किया। साथ ही सभी ने संकल्प लिया कि हम अपने नियमित जीवन में भी योग को धारण करेंगे ।

इस अवसर पर प्रांतीय मार्गदर्शक देवे़न्द्र मोहता,सुभाष चंद ख़ेमका, मुरारीलाल अग्रवाल, कृष्ण कुमार बंटी बाबू, मोहित अग्रवाल ,विनीता अग्रवाल ,आशीष अग्रवाल डिब्बा वाले, गोपाल राठी, मेघा राठी, ख़ुशबु जैन, संजय वाष्णैय, हरीश वाष्णैय,मनोज अग्रवाल जीएसटी, जस मित्तल ,संकेत जैन ,दुर्गेश गुप्ता, अनूप जैन, प्रवीन अग्रवाल मंगलम. सौरभ गुप्ता, राहुल शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. संजीव अग्रवाल, उमाशंकर गुप्ता,महेश अग्रवाल, विवेक वाष्णैय, पंकज गुप्ता, कृष्ण कुमार अगृवाल, सुधीर अग्रवाल,मनीष मित्तल, पारस अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रीमती मनीष मित्तल, कपिल वाष्णैय आदि मौजूद थे। अंत में कार्यक्रम संयोजक ऋषि बंसल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment