
रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अवध प्रांत द्वारा रायबरेली में आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की नवीन दायित्व घोषणाएं की गईं। संगठन विस्तार एवं कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
घोषणा के अनुसार अम्बेडकर नगर विभाग संयोजक के रूप में अंकित सिंह, विभाग छात्रा प्रमुख के रूप में साक्षी विश्वकर्मा, अम्बेडकर नगर जिला संगठन मंत्री के रूप में शुभम तिवारी, जिला संयोजक के रूप में सूर्यांश त्रिपाठी, अकबरपुर सदर तहसील संयोजक के रूप में शिवम राणा, अम्बेडकर नगर जिला छात्रा प्रमुख के रूप में अनु गौड़ तथा संगठन की नवीन योजना के अंतर्गत टांडा जिला संयोजक के रूप में वीर प्रताप सिंह को दायित्व सौंपा गया।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी नवदायित्ववान कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र निर्माण एवं छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा छात्र-छात्राओं के बीच परिषद के कार्यों को प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेगी।









