एक पहल नई पहल अभियान के तहत 28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा की 8वीं श्रृंखला का आयोजन

हाथरस। जैन समाज में धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से सौरभ जैन रानू द्वारा संचालित एक पहल नई पहल अभियान के अंतर्गत 28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा श्रृंखला का आठवां आयोजन रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर श्री 1008 सुपार्श्वनाथ भगवान के चालीसा का सामूहिक पाठ जैन समाज के महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भक्तिभाव से किया गया।।
उक्त आयोजन शाम 7 बजे से रात्रि 8:15 बजे तक 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर हलवाईखाना में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भगवान सुपार्श्वनाथ की स्तुति एवं मंगलमय भजनों से भक्तिमय बना रहा।सौरभ जैन रानू ने बताया कि जैन समाज के सभी लोगों को चालीसा में आये आयोजकों ने जैन समाज के सभी श्रद्धालुओं से इस अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी धार्मिक आयोजनों में साथ लाने का आह्वान किया। उनका कहना है कि इस प्रकार के सामूहिक चालीसा पाठ न केवल धार्मिक संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश भी प्रसारित करते हैं।
उन्होंने बताया कि 28 रविवार, 28 परिवार, 28 चालीसा अभियान के माध्यम से प्रत्येक रविवार एक परिवार के सहयोग से अलग-अलग चालीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसे जैन समाज का भरपूर सहयोग और उत्साह प्राप्त हो रहा है।। पाठ में अनिल जैन,राकेश जैन ,विशाल जैन,सौरभ जैन रानू,हरविंदर जैन,तन्नू जैन,सतीश जैन,जितेंद्र जैन,धीरज जैन,धीरेंद्र जैन,अमित जैन,डिंपल जैन,संजीव जैन लुहाड़िया ,अतुल जैन,संभव जैन,सुव्रत जैन,श्रीमती कमलेश जैन,मंजू जैन बनारस बाली,कल्पना जैन,ममता जैन,सुप्रिया जैन,रेनू जैन,पूनम जैन,शीलू जैन लुहाड़िया, बीना जैन,रीता जैन,मंजू जैन,आस्था जैन,सरिता जैन,अर्चना जैन,प्रतिभा जैन, आशी जैन,सुनीता जैन आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment