रूदायन शिविर लगाकर किया बच्चों और गर्भवतियों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों को लगाए गए टीके, शिविर में एएनएम और आशा कार्यकत्रियों ने दी सेवाएं,

सासनी के गांव रूदायन में आयोजित विशेष शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
बुधवार को गांव रूदायन दुष्यंत सीएससी ई-गवर्नेंस इंडिया लिमिटेड जनसेवा केंद्र पर एक दिवसीय स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए प्रतिरक्षित किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए नियमित टीकाकरण बेहद जरूरी है। कुछ दवाऐं कम होने पर उन्होंने मौजूद एएनम को शिविर दवाएं पूरी लाने के लिए निर्देशित किया। शिविर में दस गर्भवती महिलाओं और बच्चों का सफल टीकाकरण किया गया। तीन पात्र लाभार्थियों के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर को सफल बनाने में स्वास्थ्य टीम ने मुख्य भूमिका निभाई। इस मौके पर एएनएम श्रीमती ममता, आशा कार्यकत्री हसीना, हेमा देवी और मधु शर्मा सहित कई दीपिका शर्मा , सरोज देवी, श्रीमती सुखवीरी, श्रीमती लज्जावती, श्रीमती विमलेश देवी आदि ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment