पुरदिलनगर में सपा की साइकिल यात्रा रोकी बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के विरोध में निकाली जा रही थी यात्रा

यात्रा रोके जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिकंदराराऊ । बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं के विरोध में सोमवार को कस्बा पुरदिलनगर में जलेसर रोड स्थित बिजली घर के निकट से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यात्रा का समापन तहसील परिसर पर पहुंचकर होना प्रस्तावित था। बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता साइकिलों एवं बाइकों पर सवार होकर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। लेकिन जैसे ही यात्रा आगे बढ़ी वैसे ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए । पुलिस ने अंबेडकर तिराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर यात्रा को रोक दिया। यात्रा को आगे बढ़ने की अनुमति न मिलने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वहीं प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंक झोंक भी हुई। । इसके बाद उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुंचे । जिन्हें सपा कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा किसानों और आम जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment