पीड़िता नर्स ने 28 के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ। कस्बा के नयागंज बाजार में स्थित अनल हॉस्पिटल में 17 मई को उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई । युवक की मौत के बाद उसके परिजन तथा मोहल्ले के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल के स्टॉफ से मारपीट कर दी। उक्त मामले में अस्पताल में तैनात नर्स ने 16 नामजद एवं 10- 12 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 16 मई की सुबह 9 बजे करीब छोटे खाँ पुत्र मुहम्मद साबिर निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी को उपचार के लिए उसकी माँ एवं मामी अस्पताल में लेकर आए। छोटे को पहले से ही टीवी की बीमारी थी और उसकी साँस भी फूल रही थी । साथ ही साथ उसको खून की उल्टी हो रही थी और वह खाँसी जैसे रोग से ग्रसित था। अस्पताल में डॉक्टर मिथलेश वार्ष्णेय द्वारा मरीज को देखा गया तो उसे व उसके घर वालो को समझाया ,कि इसका उपचार हमारे हॉस्पीटल मे संभव नहीं है । इसको उचित उपचार हेतु अन्य किसी बड़े हायर हॉस्पीटल में दिखाए । इतनी बात सुनकर छोटे खाँ के घर वाले छोटेखाँ को लेकर अपने घर चले गए। इसके उपरान्त 17 मई को पुनः छोटे खाँ को लेकर उसके घर वाले अस्पताल आए और कहा कि इसकी ईसीजी कर दीजिए। ये हिल डुल नहीं रहा है। इस बात पर डा0 मिथलेश वार्ष्णेय ने कहा कि इसका स्वास्थय अत्यधिक खराब है । इसकी साँस भी फूल रही है। साथ ही खून की उल्टियो हो रही हैं। इसको हमारे यहाँ से अन्य किसी बड़े हॉस्पीटल में दिखाओ। तब भी मरीज के घर वाले नहीं माने। डाक्टर साहब से कहने लगे कि आप ही इसका उपचार कर दो। अल्हा करेगा वो होगा । इसको हम अलीगढ़ ले जाने की स्थिति में नही है ।
तदोपरान्त कुछ मिनट बाद ही छोटे खाँ की मौत हो गई। इसके बाद हॉस्पीटल में छोटे खाँ के परिवार के साथ आए मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद यामीन, जाउल मुस्तफा उर्फ अबदुल्ला ,रज्जू पुत्रगण मोहम्मद सगीर, परवेज, फरीद ,अब्दुल सत्तार पुत्रगण अब्दुल जब्बार, राशिद ,नदीम पुत्र यामीन निवासीगण मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी ,मोहम्मद इमरान पुत्र मुजफ्फर सुल्तान निवासी मौहल्ला नौखेल, सानू पुत्र नबाब निवासी मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी,मोहम्मद मुराद घोड़ी घोड़ा वाले पुत्र साबिर निवासी मोहल्ला नौखेल,जाविद पुत्र वारिस निवासी मौहल्ला नगला शीशगर, शहवाज , तब्वुजुल पुत्रगण परवेज, सरफराज पुत्र जब्बार ,नईम एवं 10-12 अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहम्मद सगीर पुत्र यामीन , अबदुल्ला पुत्र मोहम्मद सगीर ने नर्स के साथ मारपीट कर उसके कपडे भी फाड़ दिए। पीड़िता द्वारा शोर गुल करने पर अस्पताल स्टाफ दिनेश कुमार पुत्र चन्द्र पाल सिंह पीड़िता को बचाने आए तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी व गाली गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे मोबाइल को निकाल कर तोड़ दिया। आरोपियों द्वारा दिनेश को भी जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









