भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने लगाया शीतल जल सेवा शिविर

हाथरस।भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए जनहित में आज शीतल जल सेवा शिविर लगाया गया और शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस पुनीत कार्य के अवसर पर शीतल जल सेवा शिविर गोपाल ड्रेसेस के सामने किला गेट लगाया गया। उद्घाटन समारोह में शाखा के पदाधिकारी एवं सेवा सदस्यों द्वारा आमजनों व राहगीरों को ठंडा दूध बांटा गया और शीतल जल सेवा का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद संस्कार शाखा के संयोजक मनोज अग्रवाल राया वाले, अध्यक्ष कमलेश जैन, सचिव अंकुल जैन, कोषाध्यक्ष अंकित वाष्र्णेय, सह सचिव विशाल वाष्र्णेय, महिला संयोजक सीमा वाष्र्णेय, देवेंद्र मोहता, विजय कृष्ण गर्ग, राहुल शर्मा, मनोज अग्रवाल जीएसटी, प्रवीण वर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अक्षिता शर्मा, नीतू अग्रवाल, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश वाष्र्णेय धागे वाले, हरीश वाष्र्णेय पेंट्स वाले, सौरव अग्रवाल हींग वाले, गोपाल राठी, देवेंद्र वार्ष्णेय, महेश अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी आदि सदस्य मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment