
हाथरस। भारतीय खटीक समाज जागृति महासभा अलीगढ़ द्वारा शहर के गांव तरफरा में खटीक समाज की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में समाज की शिक्षा, जागरूकता, नारी सशक्तिकरण, नशा मुक्ति, संगठन, कुरीतियों के विरोध, खटीक समाज के बलिदानियों, प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक समाज के सम्मानित लोगों के विषय में चर्चा की गई तथा संगठित होकर अत्याचार का विरोध और उसे समूल नष्ट करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान सूर्य की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
बैठक का आयोजन श्री माया किशन सिंह परेवा इंटर कॉलेज तरफरा पर किया गया। बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने जिले के पदाधिकारियों की घोषणा की तथा दायित्वों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। सभी पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरण करने के साथ शपथ दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता किशन सिंह परेवा द्वारा की गई तथा दयाशंकर को जनपद का जिलाध्यक्ष, रवेंद्र परेवा उपाध्यक्ष, बॉबी प्रधान महामंत्री व कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह, नारायण हरि सदस्य बनाए गए। रवेंद्र सिंह को युवा कार्यकारिणी का जिलाध्यक्ष , धर्मवीर सिंह महामंत्री तथा राहुल सोलंकी को कोषाध्यक्ष, एन के सूर्यवंशी को मीडिया प्रभारी, हर्ष को सदस्य बनाया गया। बैठक में सुरंगपुरा, चौकड़ा ,कपूरा, टुकसान, सादाबाद रघनिया, आगरा, खैर, अलीगढ़ के समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया।









