गौरैया भूषण सम्मान से सम्मानित हुए डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना

ईको विंग फाउंडेशन द्वारा इटावा में गौरैया संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में जनपद से डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना को गौरैया भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजंट सिंह यादव राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य इटावा ने की।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार पटेल वन संरक्षक एवं निदेशक लाइन सफारी इटावा एवं विशिष्ट अतिथि एचएल यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक डीआरडीओ रहे। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण योद्धा पुरस्कार प्राप्त शिक्षक यूपीएस छौंक सासनी एवं डॉ. सतना राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका पीएम श्री संविलियन बिजलीघर सासनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, गौरैया संवर्धन, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गौरैया पारिस्थितिकी संतुलन के लिए बहुत आवश्यक है हमें इसका संरक्षण करने पर जोर देना चाहिए। डॉ. सतना ने स्वरचित कविता पाठ किया। डॉ पुष्पेंद्र सिंह एवं डॉ. सतना सिंह के सम्मानित होने पर कई शिक्षकों ने बधाई दी।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment