किशोरी को ले गया युवक:किशोरी के परिजनों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सिकंदराराऊ । कस्बा के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी को नामजद अपने साथ बीती रात बहला फुसलाकर ले गया। जब मामले की जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो वह आरोपी युवक के घर पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ कोतवाली ले गई। पीड़िता किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला निवासी पीड़िता किशोरी की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की रात्रि को उसकी पुत्री को बिलाल पुत्र रहीश निवासी मोहल्ला मटकोटा अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मंगलवार की सुबह जब परिजनों को मामले हुई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। सूचना के आधार पर किशोरी के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी युवक के घर पहुंचे। वहां पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। इससे मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई ।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई । सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घटना के दौरान न तो आरोपी युवक और न ही किशोरी मौके पर मिली । दोनों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ बताए जा रहे हैं। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment