
सिकन्द्राराऊ गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री वाष्र्णेय वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आज कस्बा के मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री अक्रूर जी महाराज पार्क पर वाष्र्णेय समाज के कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों द्वारा कुल प्रवर्तक श्री अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व आरती उतार कर धूमधाम के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री अक्रूर पार्क से हुआ। शोभायात्रा कस्बा के नयागंज बाजार, बड़ा बाजार, पुरानी तहसील रोड, जीटी रोड, नगला शीशगर, ब्राह्मणपुरी, पूरनगंज, हुरमतगंज ,नौरंगाबाद , दमदमा आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा का कस्बा में जगह -जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में वार्ष्णेय समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में डीजे व बैंड की धुन पर युवा झूमते हुए नजर आए। इस दौरान युवा काफी उत्साहित भी दिखाई दिए।
शोभायात्रा में संकीर्तन मंडल द्वारा मनमोहक भजन प्रस्तुत किए गए। शोभायात्रा में शामिल श्री अक्रूर जी महाराज का डोला लोगो को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। कस्बा भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन मौहल्ला बगिया बारहसैनी स्थित श्री अक्रूर पार्क पर पहुँचकर हुआ। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा एवं एसआई मनु यादव पुलिस व पीएसी बल के साथ सँभाले हुए थे।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री अक्रूर जी पूर्ण ज्ञानी दानवीर एवं तपस्वी थे। हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। हम सबको एकजुट होकर समाज में फैली कुरीतियों का त्याग कर गरीबो की मदद करनी चाहिए। जिससे समाज का कल्याण होगा। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान, जितेंद्र वाष्र्णेय पिंटू नेताजी , सपा नेता राकेश बघेल, अनिल वाष्र्णेय, सतीशचंद्र वाष्र्णेय, दिनेशचंद्र गुप्ता, अजय चैधरी , शिरोमणि वाष्र्णेय, प्रवीन वाष्र्णेय डॉबी भाई , गिरीश मोहन गुप्ता, गणेश वाष्र्णेय, नीरज वैश्य, पंकज गुप्ता, कृष्णगोपाल वाष्र्णेय, केदार बाबू वाष्र्णेय,श्याम कुमार वाष्र्णेय, निधिराज वाष्र्णेय, विशाल वाष्र्णेय, पंकज वाष्र्णेय, अभिषेक वाष्र्णेय, मुकुल गुप्ता, राजेन्द्र वाष्र्णेय मामा , सूरज वाष्र्णेय, शुभम वाष्र्णेय, वैभव वार्ष्णेय, राज वाष्र्णेय सभासद, अखिल वाष्र्णेय, राजू वाष्र्णेय, विकास वाष्र्णेय, बृजेश वाष्र्णेय,उमेश वाष्र्णेय, अभिषेक राजाजी, सुभाष चन्द्र वाष्र्णेय, देव वाष्र्णेय, शिवम वाष्र्णेय, विनय वाष्र्णेय, तन्नू वाष्र्णेय, उत्तम वाष्र्णेय, क्रतांक वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।









