जनता की पीड़ा को लेकर मुखर हुए चंद्रगुप्त विक्रमादित्य

हाथरस कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में आज बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां जनसमस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
विरोध प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेसियों ने दो अलग-अलग ज्ञापन प्रशासन को सौंपे गये हैं। एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम तथा दूसरा ज्ञापन जिलाधिकारी को जनपद की स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु दिया गया है।
इस दौरान धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कासगंज कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि आम जनता बढ़ती महंगाई, रसोई गैस की किल्लत एवं लगातार बढ़ती कीमतों से जूझ रही है। गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। साथ ही डीजल के बढ़ते दामों के कारण खाद्य सामग्री महंगी होती जा रही है। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व्यवस्था के नाम पर उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों, बदहाल विद्युत व्यवस्था, झूलती हाईटेंशन लाइनों, जर्जर सड़कों, शहर में व्याप्त गंदगी, शहीद पार्कों की दुर्दशा तथा जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी और गंभीर चिकित्सा सुविधाओं के अभाव का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जनहित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पं. अविनाश चंद्र पचैरी, किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर पाराशर, जिला उपाध्यक्ष पं. ऋषि कुमार कौशिक, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन जैन एड., महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम, पीसीसी सदस्य बीना गुप्ता एड., महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, पूर्व जिला सचिव हरिशंकर वर्मा,शहर महामंत्री देवेंद्र शर्मा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार, पूर्व जिला सचिव चैधरी उदल सिंह, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी कपिल नरूला, मोहम्मद तौसीफ, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष काजल चैधरी, महाराज सिंह, राजकुमार, आसमा सुल्तान, रेशमा, काले खान, शमां, पन्नालाल, गिरिराज सिंह गहलोत, कुर्बान अली, शहजादा सहित तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।









