खाद्य टीम की छापेमारीः नमकीन, मिठाई व चाय के भरे सैंपल

हाथरस शासन के आदेश एवं जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में त्यौहार नवरात्रि के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने हेतु मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व और निर्देशन में लगातार चलाया जा रहा है।
मिलावट खोरी को लेकर खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज शहर में सीयलखेड़ा पर बसंतलाल प्रोविजन स्टोर, गौरी नमकीन और नयागंज में अनूप जनरल स्टोर का निरीक्षण किया गया। टीम ने अनूप जनरल स्टोर से हल्दीराम नमकीन भुजिया का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया। गौरी नमकीन के यहां पाई गई कमियों के आधार पर सुधार नोटिस जारी किया जा रहा है। बसंतलाल प्रोविजन स्टोर पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। तहसील सिकंद्राराऊ अंतर्गत जलेसर रोड पुरदिलनगर में राजवीर सिंह की मिठाई की दुकान से लॉज का नमूना जांच हेतु लिया गया। इरफान किराना स्टोर जलेसर रोड से मोहनी ब्रांड चाय का सर्वे नमूना जांच हेतु लिया गया। रति का नगला पर मेघ सिंह मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया गया। मौके पर कोई अनियमितता नहीं पाई गई। अग्रिम कार्यवाही रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी।
छापामार कार्यवाही के दौरान खाद्य विभाग की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी करतार सिंह और पारुल सिंह शामिल थे और टीम का कहना है कि निरीक्षण एवं छापामार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment