
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव बरामई में डेरी पर दूध डालने गए एक दूधिया को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव करमपुर निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र प्रेमपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गेट 6 मार्च की सुबह 9:00 बजे अपना दूध गांव बरामई में डेरी पर डालने को गया था। जब बाहर दूध डालकर वापस अपने गांव लौट रहा था कि तभी गांव में स्थित माता मंदिर के निकट रितु यादव पुत्र कैलाश ,कालू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव बरामई ने गाली गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









