वाष्र्णेय वेलफेयर की सखियों ने खेली फूलों से होली

हाथरस-7 मार्च। अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा जहां फूलों से होली खेली गई। वहीं समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया गया।
अखिल भारतीय वाष्र्णेय वेलफेयर एसोसिएशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सभी सखियों ने फूलो की होली खेली और एक दूसरे को होली की बधाई दी और ये संदेश समाज तक पहुंचाया कि होली रंगो और अपनों का त्योहार है, इसको एक दूसरे को गले लगाकर मनाया जाए और सारे गिले शिकवे मिटाए जाए। अध्यक्ष कल्पना वाष्र्णेय ने केमिकल युक्त रंगों का इस्तेमाल करने से बचने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में डिम्पल वाष्र्णेय, श्वेता वाष्र्णेय, अर्चना वाष्र्णेय, प्रियांशी वाष्र्णेय, कल्पना वाष्र्णेय, पूनम वाष्र्णेय, मंजू वाष्र्णेय, इन्दिरा वाष्र्णेय, सुनीता वाष्र्णेय, पूजा वाष्र्णेय, आशू वाष्र्णेय, कल्पना वाष्र्णेय, कुसुम वाष्र्णेय, ईशा वाष्र्णेय, रेनू वाष्र्णेय, लक्ष्मी वाष्र्णेय, साधना वाष्र्णेय, मधु वाष्र्णेय, पूजा वाष्र्णेय, दामनी वाष्र्णेय आदि सखियां मौजूद थीं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment