7 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृतःएएसपी ने दी विदाईःसम्मानित


हाथरस। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सादे समारोह में पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 7 पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई।


अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 7 पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अन्य अधिकारी/ कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मियों के परिजन भी मौजूद थे। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी उ.नि.ना.पु.सर्वेश कुमार, उ.नि.ना.पु. रामविनोद सिंह, उ.नि.ना.पु. निहाल बाबू, उ.नि.ना.पु. ऋषिराम शर्मा, उ.नि.ना.पु. महेश चन्द्र, मु.आ.स.पु. सियाराम व लीडिग फायर मैन राजकुमार गौतम द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत- बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे, परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं। उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस से जुड़े रहें। उन्होंने अनुरोध किया कि अपने आप को व्यस्त रखें, स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं। इस दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण, गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment