यूजीसी के समर्थन में उतरी अपनी जनता पार्टीःज्ञापन


हाथरस। अपनी जनता पार्टी द्वारा आज यूजीसी के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन जनहित एवं युवाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर सौंपा गया है। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन भी किया।
अपनी जनता पार्टी द्वारा आज यूजीसी के समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि युवा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक है और किसी भी प्रकार के अन्याय को स्वीकार नहीं करेगा। इस अवसर पर आगरा से पधारे राजवीर सिंह (प्रदेश महासचिव), मुकेश बघेल (प्रदेश उपाध्यक्ष) एवं भूपेन्द्र कुशवाहा (समाजसेवी) सैकड़ों युवाओं के साथ मौजूद थे।
ज्ञापन के माध्यम से अपनी जनता पार्टी ने स्पष्ट मांग रखी कि शिक्षा एवं युवाओं के हितों की हर हाल में रक्षा की जाए। सभी को समान अवसर एवं न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अपनी जनता पार्टी सदैव जनहित और युवाओं के अधिकारों के मुद्दों पर संघर्षरत रहेगी।
यूजीसी के समर्थन में ज्ञापन देने वालों में शिशुपाल सिंह दिवाकर (जिला उपाध्यक्ष), सागर कुमार रजक (महासचिव), लवकुश कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), भूपेश कुशवाहा (सचिव), संजीव चैधरी, मोंटी कुशवाहा, नागेश कुशवाहा, रामगोपाल सिंह बघेल, नितेश कुशवाहा, पंकज कुमार कुशवाहा, जसवंत सिंह कुशवाहा, अवनीश कुमार दिवाकर, नेमपाल सिंह कुशवाहा, वसीम सैफी (उपाध्यक्ष), राहुल प्रजापति, रूपकिशोर कुशवाहा, भीकम सिंह, आकाश कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, नाजिर सिंह कुशवाहा, जसवंत कुशवाहा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment