नगर पालिका में विशेष आधार कैंप शुरूःलोगों की उमड़ी भीड़


सिकन्द्राराऊ। उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिका परिसर में विशेष आधार कार्ड कैंप का आयोजन किया गया है। यह कैंप 23 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। जिसमें बाल आधार पंजीकरण, बायोमैट्रिक अपडेट तथा आधार में मोबाइल नंबर अपडेट जैसे कार्य बड़ी आधार मशीन के माध्यम से किए जा रहे हैं। कैंप के पहले ही दिन बड़ी संख्या में नगर के पुरुष-महिला और अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आधार बनवाने व सुधार कराने पहुंचे।
आज सुबह से ही नगर पालिका परिसर में लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि सीमित संख्या में कार्य होने के कारण कुछ लोगों को इंतजार भी करना पड़ा। प्रशासन द्वारा प्रतिदिन लगभग 70 आधार कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है।नगर पालिका अध्यक्ष मुशीर कुरैशी ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन बच्चों का नया आधार बनना है या आधार में किसी प्रकार का संशोधन कराना है । वे निर्धारित समय पर पहुंचकर सुविधा का लाभ लें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment