
हाथरस। टीबी यूनिट हसायन के आयुष्मान केंद्र बकायन द्वारा केंसर-टीबी स्क्रीनिंग का शिविर लगाया गया। जिसमे 35 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग एसटीएस, सीएचओ द्वारा की गयी। जिसमें से 4 संभावित को बलगम जाँच को फैलकन ट्यूब दी गयी और 2 संभावित को एक्सरे कराने को सीएचसी हसायन पर भेजा गया।
शिविर में आम जनमानस को टीबी के लक्षण के बारे में बताते हुए बताया कि दो सप्ताह से खांसी बलगम वाली, बलगम में खून का आना, हल्का बुखार रहना, वजन कम होना, सीने में दर्द, भूख न लगना, रात को पसीना आना व शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ का होना जैसे दिखाई दे तो नजरअंदाज न करे, तत्काल पास के सरकारी अस्पताल में जाकर चिकित्सक से परामर्श करना आवश्यक है।यदि रोगी की दवा प्राइवेट/सरकारी चिकित्सक से चलती है तो उनको दवा चलने तक पुष्टाहार के लिए 1000 प्रति माह बैंक खाते में भेजे जाते है। यह सुविधा जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन, सिकन्द्राराऊ, महौ, सासनी, मुरसान, सादाबाद एवं सहपऊ से निः शुल्क की जाती है।









