
हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग (एसपीईएल ) प्रोग्राम के तृतीय चरण के अंतर्गत पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षा ग्रह मे बागला कॉलेज व राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) के सम्बन्ध मे जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन मे जनपद में स्टूडेंट्स पुलिस एक्सपीरियंशल लर्निंग प्रोग्राम के तृतीय चरण के अन्तर्गत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित माधव प्रेक्षा ग्रह मे बागला डिग्री कॉलेज व राजकीय विद्यालय कुरसण्डा से आये छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेन्स) के संबंध में जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना था। प्रशिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को खतरे की स्थिति को पहचानने, सतर्क रहने, तेज आवाज में सहायता मांगने तथा सरल आत्मरक्षा तकनीकों की जानकारी दी गई।
छात्र-छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा का अर्थ आक्रामक होना नहीं, बल्कि स्वयं को सुरक्षित रखते हुए समझदारी से परिस्थिति का सामना करना है। कार्यक्रम में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं मानसिक सुदृढ़ता पर विशेष बल दिया गया। छात्र-छात्राओं को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करने हेतु प्रेरित किया । विद्यालय प्रशासन ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
छात्रों के लिए सेल्फ डिफेन्स क्यों जरूरी है पर बताते हुए बताया कि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। छात्र मानसिक रूप से मजबूत बनते हैं। आपात स्थिति में सुरक्षा, छेड़छाड़, बदमाशी या खतरे की स्थिति में बचाव कर सकते हैं। शारीरिक फिटनेस, शरीर मजबूत और फुर्तीला बनता है। मानसिक संतुलन, डर और घबराहट कम होती है। अनुशासन और संयम, सही तरीके से प्रतिक्रिया देना सीखते हैं। सेल्फ डिफेन्स में सतर्क रहना और खतरे को पहचानना, तेज आवाज में मदद मांगना, हाथ, पैर और शरीर का संतुलित उपयोग, कमजोर हिस्सों (जैसे आँख, नाक, घुटना) से बचाव की तकनीक, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के तरीके सिखाए जाते हैं।









