
हाथरस I आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जनपद हाथरस में आबकारी टीम द्वारा थाना कोतवाली हाथरस अंतर्गत जलेसर अड्डा, चामड़ गेट, तालाब, सासनी गेट, खातीखाना आदि क्षेत्रों में स्थित देशी एवं कंपोजिट मदिरा दुकान का भी औचक निरीक्षण करते हुए स्टॉक का मिलान किया गया तथा टेस्ट परचेसिंग एवं सीसीटीवी कैमरे का परीक्षण करते हुए अनुज्ञापियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कार्यवाही के दौरान क्षितिज कुमार, आबकारी निरीक्षक हाथरस सदर मय आबकारी स्टाफ उपस्थित रहे।









