
हाथरस-24 जनवरी। शहर के कॉमरेड भगवानदास मार्ग मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में कथा व्यास आचार्य श्री उपेंद्रनाथ जी चतुर्वेदी ने शहर की सफाई व्यवस्था की स्थिति के ऊपर भी चर्चा की और कहा कि ऐसी स्थिति में मंदिर जाने के लिए हम शुद्ध नहीं रह सकते।
कथा से प्रभावित होकर डॉ. मुरारीलाल ने भी स्वच्छता अभियान चलाने की बात की और स्वयं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रयास करने की बात की। कथा में राम जन्म व कृष्ण जन्म और नंदोत्सव मनाया गया। कथा में विमल राजगढ़िया, गोविंद राजगढ़िया, विनीत चंद गोटिया, श्याम चंद गोटिया ,दिलीप, अशोक अग्रवाल, चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जितेंद्र शर्मा, बलराम विट्ठल, रामहरि शर्मा, सिंघल साहब गौशाला, राकेश सिंगरोदिया, मयंक अग्रवाल, पुनीत पोद्दार, गोविंद पोद्दार, चुन्नीलाल गुप्ता आदि ने धूमधाम से श्री कृष्ण जन्म के आनंद उत्सव का आनंद लिया।









