
हाथरस-24 जनवरी। सेवा भारती बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों को लॉयन्स क्लब हाथरस आस्था द्वारा रामबाग विद्यालय में स्वेटर वितरित किये गए।
इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम में सेवा भारती के नगला सिंघी, नगला अलगर्जी और ग्राम जोगिया के दोनों केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें सेवा भारती के संरक्षक ललित किशोर अग्रवाल,जिलाध्यक्ष बीपी सिंह, उपाध्यक्ष भंवर सिंह पौरुष, कोषाध्यक्ष भवतेन्द्र पाल सिंह, जिला मंत्री राजीव आर्य, सह मंत्री शिवकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अनु विमल, अलका वार्ष्णेय, कु. इंद्रा जायसवाल, मंजू आर्य ने भाग लिया।
लॉयन्स क्लब हाथरस आस्था की ओर से अध्यक्ष नितिन गर्ग, सचिव राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, भूतपूर्व अध्यक्ष दिनेश सेकसरिया और भोलाशंकर अग्रवाल एडवोकेट उपस्थित थे और उनके द्वारा सभी बच्चों और शिक्षिकाओं को स्वेटर वितरित किये गए। इस कार्यक्रम में रामबाग विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंध समिति का विशेष सहयोग रहा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख योगेश बागडी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम की समाप्ति पर सेवा भारती के सदस्यों द्वारा लॉयन्स क्लब हाथरस आस्था के पदाधिकारियों का इस नेक कार्य हेतु आभार व्यक्त किया गया।









