
हाथरस-24 जनवरी। हसायन क्षेत्र के किसान और व्यवसाईयों का एक प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह से मिलने लखनऊ पहुंचा। जहां पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने किसान और व्यवसाईयो की समस्याओं से डॉ. आरपी सिंह को अवगत कराया। किसानों और व्यवसाईयो की समस्याओं को सुनने के बाद डॉ. आरपी सिंह ने सभी को समस्या समाधान का आश्वासन दिया।। पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह को मार्च के महीने में हसायन क्षेत्र में आकर गुलाब की प्रसिद्ध खेती को देखना का निमंत्रण भी दिया। जिसे डॉ. आरपी सिंह ने हर्ष के साथ स्वीकार किया और मार्च के महीने में हसायन क्षेत्र में आने का आश्वासन दिया।आपको बता दें कि कुछ समय पूर्व गांव नियामतपुर में बंटी सिंह सेंगर के आवास पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक हुई थी । जिसमें गोपाल लाला, गिरीश चंद्र शर्मा, सेठ ओमप्रकाश यादव, मनोज कुमार मनू, केपी सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, वीरपाल सिंह पूर्व प्रधान, भारती यादव, सुधीर कुमार सिंह, हरी सिंह, सोनू पाठक, देवेंद्र पाठक, उपेन्द्र सिंह, आदित्य अग्निहोत्री उर्फ चुन्नू सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान और खुदरा व्यवसाई सम्मिलित हुए थे। किसानों और खुदरा व्यवसाईयो ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान को अपनी समस्या बताई थी,तो उसी समय पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने प्रदूषण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह से फोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया था। तब डॉ. आरपी सिंह ने पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान से किसान और व्यवसाईयों को साथ लेकर लखनऊ आने के लिए कहा था । उसी क्रम में पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान डॉ. आरपी सिंह से लखनऊ जाकर मिले और सभी लोगों की समस्या का समाधान कराया। जिससे सभी किसान और खुदरा व्यवसाईयो में खुश की लहर है।सभी ने इस कार्य के लिए पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान को धन्यवाद दिया है।









