चमत्कारी श्री गणेश मंदिर का 24 वाँ स्थापना दिवस हर्ष उल्लास एवं भक्ति भाव से मनाया

गणेश सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में होली वाली गली में

हाथरस-19 जनवरी। श्री गणेश सेवा मित्र मंडल के तत्वाधान में होली वाली गली स्थित चमत्कारी श्री गणेश मंदिर का 24 वाँ स्थापना दिवस हर्ष उल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर भव्य फूल बंगला में विराजमान भगवान श्री गणेश के दर्शनों को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। 101 दीपों से गणेश भगवान की आरती उतारी गई और प्रसादी का वितरण किया गया।
श्री गणेश जी महाराज मंदिर का 24 वाँ स्थापना दिवस उत्सव में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख एवँ सामजिक कार्यकर्ता आशीष सेंगर थे। आयोजन कमेटी द्वारा मुख्य अतिथि का फूलमाला पहनाकर एवं श्री गणेश भगवान की मूर्ति भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। प्रातः गणेशजी महाराज का महाभिषेक किया गया। देर सायं अलौकिक फूलबंगला में गणेशजी महाराज विराजमान रहे। मुख्य अतिथि आशीष सेंगर ने गणेशजी महाराज की 101 दीपों से महा आरती की। इसके उपरांत प्रसादी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक रंगीन लाइटों से सजाया गया था। जय गणेश ,गणपत बप्पा मोरया की गूंज से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।भक्तों ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर श्री गणेश मित्र मंडल के अध्यक्ष मनीष कूलवाल ,कोषाध्यक्ष सन्जू भगत ,महामंत्री श्याम वर्मा, उपाध्यक्ष प्रशान्त वर्मा ,लोकेश वर्मा वाटर वर्क्स ,अनिल वर्मा , दिवाकर वर्मा ,कपिल अग्रवाल ,राहुल कूलवाल ,रवि वर्मा , राजेश रेवाड़ी वाले ,पूर्व सभासद श्रीभगवान वर्मा ,हरिमोहन वर्मा , हिमांशु पालीवाल आदि जुटे हुये थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment