डा. सेकसरिया ने लगाया अपना घर आश्रम में मासिक कैम्प

हाथरस-15 जनवरी। ठा. लक्ष्मीनारायण जी महाराज धमार्थ चिकित्सालय की ओर से डा. लक्ष्मीपति सेकसरिया द्वारा अपना घर आश्रम में अपना मासिक कैम्प लगाया गया। जिसमें तकरीवन 20 प्रभुगणों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई प्रदान की गई।
इस दौरान अन्य प्रभुगणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनको ताकत तथा ठंड से बचाव की दवाई बांटी गई। सभी निवासियों को फल वितरण भी किये गये।इस पुनीत कार्य में आश्रम में सेवा कार्य में लगे हुए सभी सेवकों का पूर्ण सहयोग रहा।।  विदित हो कि डा. सेकसरिया सूपान गली स्थित ठा.लक्ष्मी नारायण जी महाराज फ्री चिकित्सालय में नियमित रूप से सायं 4 बजे से 6ः30 बजे तक मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई सेवा कर रहे हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment