हाथरस-12 जनवरी। सावन कृपाल रूहानी मिशन के बैनरतले कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग पर साप्ताहिक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया गया।सत्संग मिशन के प्रमुख एवं विश्व आध्यात्मिक सतगुरु संत राजिंदर सिंह जी महाराज ने ऑडियो वीडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया।।
महाराज जी ने कहा कि जब जब महापुरुष इस धरती पर आये, उन्होंने हमें यही समझाया कि हम अपने जीवन के मूल उद्देश्य को कैसे पूरा करें। महाराज जी ने आगे कहा कि इस सृष्टि में 84 लाख योनियों में लाखों करोङो आत्माएं फंसी हुई हैं। उनमें से प्रभु ने दया मेहर करके कुछ चुनिंदा आत्माओं को ही चुना और उन्हें मानव चोला प्रदान किया। इस चोले का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम अपने आप को सही रूप में जान सकें, और इसी जन्म में परमात्मा को पा सकें।महाराज जी ने आगे समझाया कि जब हम इंसान संत महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन में ढालते हैं और उनके मुताबिक जीवन में आगे बढ़ते हैं। तो एक समय ऐसा आता है जब हम जिंदगी और मौत के वास्तविक रहस्य को जान पाते हैं।।
सत्संग के दिन आश्रम पर छोटे बच्चों के लिये बाल सत्संग भी आयोजित किया गया। साथ ही साथ आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक डिस्पेंसरी भी लगाई गयी। जिस पर जरूरतमंद लोगों का योग्य चिकित्सक मनोज अरोड़ा द्वारा उपचार किया गया। सत्संग समाप्ति पर सभी संगत हेतु लंगर प्रसादी का वितरण भी किया गया।









