Explore

Search
Close this search box.

Search

September 20, 2024 5:24 am

लेटेस्ट न्यूज़

ठाकुर सत्येन्द्र सिंह बने भाजपा विधानसभा संयोजक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सासनी-21 फरबरी। ठाकुर सतेंद्र सिंह को भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र विधानसभा संयोजक बनाए जाने पर भाजपाईयों में खुशी की लहर दौड़ गई। ठाकुर सत्येन्द्र सिंह का सासनी-विजयगढ रोड स्थित बालाजी कोल्ड स्टोरोज पर जोशीला स्वागत किया गया।
बुधवार को जैसे ही पता चला कि भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र भाजपा उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने विधानसभा हाथरस संयोजक के रूप में नामित किया है, तो भाजपाईयों में उत्साह भर गया। और सासनी-विजयगढ रोड स्थित बालाजी कोल्ड में ठाकुर सत्येन्द्र सिंह का पुष्पहार पहनाकर तथा बुके भेंटकर उनका जोशीला स्वागत किया गया। ठाकुर सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पर्टी ऐसी पर्टी है, जो लोगों को भय और भ्रष्टाचार मुक्त माहौल में लोगों को रहने का हौसला देती है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुचाया जा रहा है। हाल ही में पुलिस भर्ती के दौरान हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने परीक्षा को फिर से कराने के लिए कहा है और परीक्षार्थी को अपने सेंटर तक जाने के लिए निःशुल्क आवागमन की छूट दी है। स्वागत समरोह के दौरान ठाकुर हरवीर सिंह तोमर, अरविंद तोमर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि हरीशंकर वाष्ष्र्णेय, चैधरी अजब सिंह, संतोष कुमार चैधरी, ठाकुर किशन सिंह, पवन चैहान, मनवीर चैधरी, मुकुल ठाकुर, देवेश शर्मा फौजी, सुबेश तोमर, अरुण ठाकुर आदि तमाम लोग मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर