Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 8:51 am

लेटेस्ट न्यूज़

गणेश प्रतिमा विसर्जन पर पूर्व पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने की महाआरती

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-19 सितंबर। स्थानीय सीयल पर गिहारा समाज द्वारा गणपति जी की विशाल मूर्ति का शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। जिसका नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया।
आपको बताते चलें कि 10 दिन पूर्व गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना स्थानीय सीयल पर गिहारा समाज द्वारा की गई। लगातार 10 दिनों तक समाज के लोगों द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा द्वारा महाआरती कर समापन हुआ। दोपहर में जैसे ही शोभायात्रा पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा के आवास पर आयी तो उन्होंने गणपति जी की आरती की और प्रसाद वितरण किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में गिहारा समाज और स्थानीय लोग गुलाल उड़ाते हुए नाचते गाते चल रहे थे और बीच-बीच में गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के गगन भेदी जयघोष लगा रहे थे।
इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने कहा कि हर वर्ष गिहारा समाज के लोग गणपति उत्सव लगातार 10 दिनों तक भव्य तरीके से आयोजित करते हैं। इसमें समाज के लोगों ने मुझे बुलाकर जो प्यार दिया स्वागत किया। इसके लिए समाज बंधुओ का आभार व्यक्त करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि सर्वप्रथम गणेश उत्सव महाराष्ट्र में लोगों ने ब्रिटिश शासन के दौरान बहुत साहस और राष्ट्रवादी उत्साह के साथ अंग्रेजों के क्रूर व्यवहार से मुक्त होने के लिए मनाना शुरू किया था। गणेश विसर्जन की रसम बाल गंगाधर लोकमान्य तिलक जी द्वारा स्थापित की गई थी। धीरे-धीरे लोगों द्वारा यह उत्सव परिवार के समारोह के बजाय समुदाय की भागीदारी के माध्यम से मनाना शुरू किया गया। समाज और समुदाय के लोग इस पर्व को एक साथ सामुदायिक व्यवहार के रूप में मानने लगे जिसका उदाहरण हम सब के सामने प्रस्तुत है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर