Explore

Search
Close this search box.

Search

September 19, 2024 9:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

सासनी-इगलास मार्ग स्थित नगला गढू के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदलयात्री घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल हाथरस रेफर किया गया है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार रवि पुत्र गंगाराम किसी कार्र से सासनी आया था। कार्र समाप्त होने के बाद पैदल ही अपने गांव जा रहा था। बताते हैं कि जैसे ही वह गांव नगला गढू के निकट पहुंचा वैसे ही पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह सडक पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों की भीड जुट गई। राहगीरों ने ऐंबुलेंस के जरिए घायल को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं पुलिस ने भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर