Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 6:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाकियू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकैत की मनाई पुण्यतिथि: श्रद्धांजलि दी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-16 मई। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान नेता चैधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि गांव अजरोई में मनाई गई। इस मौके पर हवन यज्ञ आयोजित किया गया और महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के सच्चे हितैषी थे। उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी और कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन आज भी उनके बताए रास्ते पर चल रही है और किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रही है।
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्याय चै. मलखान सिंह और जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी ने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महात्मा टिकैत के बताए रास्ते पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि देना होगी।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री संजीव कुमार भोला सूर्यवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मलखान सिंह, अंकित ठाकुर, विकास चैधरी, अजित कुशवाहा, विनीत चैधरी, कन्हैया चैधरी, आकाश, सूरज चैधरी, देवेन्द्र सिंह, दिगम्बर सिंह, सत्येन्द्र सिंह, कप्तान सिंह, हरिमोहन सिंह, श्यामवीर सिंह, प्रशांत कुमार, अरविन्द सिंह, बंटी ठाकुर आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर