हाथरस-20 मई। पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने घास की मंडी पानी की टंकी पर निर्माणाधीन दो हजार लीटर प्रति घंटा की छमता के आर.ओ.व चिलर प्लांट का निरीक्षण किया तथा सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्वेता चैधरी ने बताया कि शहर में पेयजल की समस्या के स्थाई समाधान हेतु नगर पालिका द्वारा साढ़े सत्ताईस लाख रुपए की लागत से यह प्लांट स्थापित कराया जा रहा हैं, जिससे न केवल आसपास की जनता को शुद्ध व शीतल जल उपलब्ध होगा। बल्कि शहर के अन्य स्थानों पर भी इस प्लांट से पेयजल आपूर्ति की जायेगी। इसके अतिरिक्त 500 सौ लीटर क्षमता के आरओ व चिलर प्लांट चावण गेट चैराहा, सरस्वती डिग्री कॉलेज में स्थापित किया जाएगा।
निरीक्षण दौरान लोगांे द्वारा पालिकाध्यक्ष को अपनी समस्याओ से भी अवगत कराया गया। जिस पर पालिकाध्यक्ष द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को समस्या निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अवर अभियंता जलकल हर्षवर्धन, राजकुमार,सोनू दिवाकर, मनोज, नितिन, राहुल आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट न्यूज़
अवैध विक्री को ले जा रहा युवक देशी शराब सहित गिरफ्तार
October 18, 2024
6:46 pm
एंटीरोमियो टीम ने मनचले दबोचे
October 14, 2024
5:02 pm
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
October 11, 2024
5:31 pm
कोल्ड स्टोर में चोरियां करने वाले शातिर चोर दबोचे
October 11, 2024
5:28 pm
पालिकाध्यक्ष श्वेता चैधरी ने निर्माणाधीन आर.ओ. व चिलर प्लांट का किया निरीक्षण
WhatsApp
Facebook
Twitter
Email