Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 4:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जनपद सृजन की 27वीं वर्षगांठ पर उपाध्याय परिवार ने मनाया जश्नःकाटा केक

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

स्व. रामवीर उपाध्याय के सपनों को पूरा करने एवं जनता की सेवा में अंतिम सांस तक रहेगा प्रयास- सीमा


हाथरस-4 मई। जनपद सृजन की 27वीं वर्षगांठ पर उपाध्याय परिवार द्वारा अग्रवाल सेवा सदन में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, राजस्व राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने जनपद जनक स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की प्रतिमा के समक्ष केक काट कर 27 वर्ष पूर्व के उस ऐतिहासिक दिन को याद किया।
कार्यक्रम के आयोजन में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने सभी का फूलमाला पहनाकर एवं पटका ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि हाथरस के लोगों की सेवा में तत्पर रहना मैंने अपने बड़े भाई स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय से सीखा है। उनका जो आदेश मुझे पहले मिलता था। मैं उसी को अपने जीवन का आधार मानते हुए लोगों की सेवा में तत्पर रहने की शपथ ली है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने कहा कि आज हम जिस मुकाम पर हैं। वह सभी मेरे सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं आशीर्वाद की देन है। मैंने उपाध्याय जी से सीखा है कि किस तरीके से लोगों के सुख.दुख में शामिल होते हुए उनके कामों को करना है। उन्होंने कहा कि स्व. उपाध्याय जी के जाने के बाद में पूरे तरीके से टूट चुकी थी। लेकिन आज आप सभी की शक्ति है कि मैं पूरी मेहनत के साथ आप लोगों के बीच में मौजूद हूँ। आप लोगों को भरोसा दिलाती हूँ कि जीवन की अंतिम सांस तक आप लोगों के चरणों में रहकर आपकी सेवा करूंगी और उपाध्याय जी के सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करूंगी।
वहीं सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने ब्राह्मण समाज को अपनी रीड की हड्डी बताते हुए उन्होंने कहा कि मेरे राजनीतिक सफर में ब्राह्मण समाज का अहम योगदान रहा है। राजस्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान वाल्मीकि ने कहा कि स्व. उपाध्याय जी के अंदर जो चुंबकीय आकर्षण था। जो उनसे एक बार मिल लेता था। उन्हीं का होकर रह जाता था। मुझे उनसे मिलने का कम सौभाग्य प्राप्त हुआए किंतु उसे कम समय में मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। सभी के आशीर्वाद से मैं चुनाव जीता तो हाथरस में रहकर आप लोगों की आजीवन सेवा करूंगा।
कार्यक्रम के दौरान हिमांशु दीक्षित, रजत चतुर्वेदी, आकाश रावत एवं उनके साथियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय को स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की पत्थर से निर्मित प्रतिमा भेंट की, जिसे देख सीमा उपाध्याय भावुक होकर रोने लगी। उन्हें रोता हुआ देख सदर विधायक अंजुला माहौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने उन्हें सांत्वना प्रदान की। सीमा उपाध्याय को रोता देख कार्यक्रम स्थल पं. रामवीर उपाध्याय अमर रहे के नारांे से गूंज उठा। वही काफी समर्थक रोते हुए भी नजर आए।
कार्यक्रम को विनोद उपाध्याय, चिराग उपाध्याय, डीपी भारती, शरद माहेश्वरी, श्वेता चैधरी, सत्यप्रिय आर्य, श्याम सुंदर शर्मा बंटी भैया, बृजेश वशिष्ठ, प्रशांत बोहरे, केके दीक्षित, भीकम सिंह चैहान, राकेश शर्मा, दीपक रफी, आशु कवि अनिल बोहरे, नानक चंद्र पचैरी आदि विशिष्टजनों ने संबोधित किया ।
वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हरस्वरुप शर्मा अध्यापक एवं संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमुख व्यापारी आशीष दीक्षित ने किया।
कार्यक्रम में धर्मेंद्र सिंह पीलू ब्लॉक प्रमुख, पिंकी चैधरी, शैलू पहलवान, हर्षकांत कुशवाहाए निहाल सिंह दिवाकर, प्रवेश परमार, सोमेश यादव, बनवारीलाल सिकरवार, मदन मोहन गौड़, डॉ महेंद्रपाल शर्मा, रजनीश कुशवाहा, रामप्रकाश नगाइच, चक्रवर्ती पाठक, सुनील गौतम, हरिओम चैधरी, श्याम अग्निहोत्री, बंटी शर्मा, चैधरी राजवीर सिंह, यतेंद्र वैद्यए, रामनिवास शर्मा पूर्व प्रधान, अन्नी पंडित, नरेंद्र दीक्षित, गोविंद सविता, देवेंद्र बघेल, श्रीनिवास बघेल, योगा पंडित, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, कन्हैया प्रधान आदि तमाम लोग मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर