Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 8:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव की मनायी पुण्यतिथि

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-23 रहीं। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 33वीं पुण्य स्मृति जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेसी हर्राशंकर वर्मा ने की, वहीं संचालन शहर उपाध्यक्ष रोशनलाल वर्मा ने किया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन करते हुए जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के .निर्माता थे। 21वीं शताब्दी में ले जाने का सपना राजीव गांधी ने देखा और उसे साकार करने का काम किया। देश में संचार कंप्यूटर क्रांति 18 साल की उम्र में युवाओं को वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आशु कवि अनिल बौहरे ने राजीव गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक विज्ञान योग में परिवर्तित किया। जिसके फल हमें आज मिल रहा है। जिला उपाध्यक्ष वीना गुप्ता एड. एवं महिला शहर अध्यक्ष आमना बेगम ने कहा कि राजीव गांधी ने सद्भावना एवं संदेश यात्रा के माध्यम से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता के हित के कई कार्य किये हैं। कवि दीपक रफी ने कहा कि- राजीव गांधी ने प्रेम, सद्भाव, हिंदू, मुस्लिम, भाईचारे की राखी सदा लाज, कंप्यूटर मोबाइल से करी विश्व क्रांति, दूरसंचार प्रेम अमन चैन और विश्व शांति ने काव्य पाठ कर राजीव गांधी को नमन किया।
शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव पं. अविनाश चंद्र पचैरी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नारायण प्रसाद पिप्पल ने-राजीव गांधी थे महान, जिनको जानता है पूरा जहान।
जिला उपाध्यक्ष गिरिराज सिंह गहलोत एवं शहर उपाध्यक्ष रोशन लाल वर्मा ने सुनाया कि प्यार दे करके घनेरा जान न्यौछावर कर गए ऐसे थे राजीव गांधी। इस अवसर पर पं. ऋषि कुमार कौशिक, मदनलाल वाष्र्णेय, सलमा बेगम, कपिल नरूला, संतोष उपाध्याय, मोहम्मद तौसीफ, मोहम्मद चांद, विष्णु कुमार, ओम प्रकाश, पन्नालाल आदि मौजूद थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर