Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 9:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

सर्राफा व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: सनसनी: आरोप

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email

हाथरस-22 जून। कोतवाली सदर क्षेत्र के घंटाघर के पास बीती रात्रि को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहुंचकर छानबीन की और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
बताते हैं अलीगढ़ के सुरेंद्र नगर निवासी नेहा गोयल उर्फ बरखा की शादी करीब 14 साल पहले शहर के घंटाघर स्थित गली जोगियान निवासी सर्राफा कारोबारी विशाल गोयल पुत्र राजेंद्र गोयल पूर्व सभासद के साथ हुई थी। बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में नेहा की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर कोतवाली सदर पुलिस भी पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बताते हैं आज सुबह जब मृतका नेहा के मायके पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने नेहा के पति व अन्य ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। नेहा के भाई बादल गोयल का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर नेहा का पति और ससुराल के अन्य लोग काफी प्रताड़ित करते थे। इसी प्रताड़ना से दुखी होकर नेहा चार महीने से अपने मायके में रह रही थी।
उसने बताया कि कल उसके बहनोई और ससुराल के अन्य लोगों ने यह भरोसा दिलाया कि अब भविष्य में इस तरह की कोई हरकत नहीं करेंगे। इस पर वह अपनी बहन को उसकी ससुराल छोड़ आया। उसका आरोप है की रात में उसके बहनोई और अन्य ससुरालीजनों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। नेहा का एक 12 साल का बेटा भी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर