Explore

Search
Close this search box.

Search

October 22, 2024 9:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


सिकंद्राराऊ-12 जून। भगवान का सच्चे मन से स्मरण करने से प्रभु सदैव भक्तों का साथ निभाते हैं। मनुष्य को सत्य के मार्ग पर चलने के साथ अपना मन भी शुद्ध रखना चाहिए। जब जब धर्म की हानि होती है तब तब प्रभु अवतार लेकर भक्तों की रक्षा करते हैं और दुष्टों का संहार करते हैं। उक्त प्रवचन कथा व्यास पंडित शिवराज भाई जी महाराज ने क्षेत्र के गांव एचोला सहादतपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत का रसपान कराते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव कल्याण के साथ हमंे सत्य के मार्ग पर चलने की भी सीख देती है। मनुष्य को सही मार्ग पर चलने के लिए कथाओं का समय समय पर अनुसरण करते रहना चाहिए। भगवान सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। हम सभी को सभी परिस्थितियों में भगवान का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कथा में श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कथा रसपान कराया। जैसे ही कथा पंडाल में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो श्रद्धालुओं में अलग की उत्साह नजर आया। श्री कृष्ण के जयघोषों से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप की भव्य झांकी सजाई गई। जो श्रद्धालुआंे में आकर्षण का केंद्र बनी रही। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं ने धूमधाम के साथ भगवान श्रीकृष्ण का नंदोत्सव भी मनाया। इस दौरान ग्राम प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, पूर्व सभासद चेतन शर्मा, ब्रज बिहारी कौशिक, जयपाल सिंह चैहान ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । वहीं आयोजकांे ने पकड़ी एवं पटका पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओं की भीड़ प्रति दिन बढ़ रही है। इस मौके पर राजकुमार जादौन, सुरेश पाल सिंह, मुनीश पाल सिंह, यतेंद्र जादौन, बहादुर सिंह, अशोक कुमार, हितेंद्र जादौन, फौरन सिंह जादौन, कृष्णकांत भारद्वाज, लोकेश जादौन, अजय जादौन, राजेंद्र सिंह, गिरीश कुमार शर्मा , ब्रह्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर