Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 4:54 pm

लेटेस्ट न्यूज़

वोटर महाचेतना अभियान के तहत बढ़वाये वोट

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-14 मार्च। भारत को सशक्त बनाना है तो लोकतंत्र को सशक्त करना होगा और लोकतंत्र को शक्तिशाली बनाने के लिए मतदाता अर्थात वोटर को जागरूक बनाना होगा। यह सब आपके और हमारे संयुक्त प्रयासों से ही सम्भव है।
वोटर महाचेतना अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 188, 189, 190, 191, 192 प्राथमिक विद्यालय गढी, तमना रुहेरी मंडल में भाजपा नेता अजय रावत, मंडल संयोजक आईटी एवं बूथ अध्यक्ष ने अपनी बूथ समिति एवं शक्ति केंद्र संयोजन संयोजक के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर नव मतदाता का काफी संख्या में पंजीकरण कराया। इसी क्रम में विस्तार से बात की एवं पूरी कार्यप्रणाली पर चर्चा की।
वोट बनवाने हेतु मतदान केंद्र (पोलिंग स्टेशन) पर बीएलओ मतदाता सूची (वोटर लिस्ट) लेकर बूथ पर अवलोकन किया। मतदान केंद्र पर जाकर वोटर लिस्ट में नाम चेक किये। जिनका वोट नहीं बना उनके वोट बढ़वाये या किसी कारणवश कट गया उनका वोट बनवाया। अंतिम अवसर है लोकतंत्र में आपका वोट सबसे महत्वपूर्ण बिन्दू है। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक छोटेलाल राजोरिया व अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर