Explore

Search
Close this search box.

Search

October 24, 2024 6:50 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्लाट की दीवार भरभराकर गिरी: 4 दबे: घायल

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-26 जून। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा में एक प्लाट की दीवार भरभराकर गिर जाने से दीवार के नीचे दबकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और घटना से गांव में भारी हड़कंप एवं भगदड़ मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई तथा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया।
बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा निवासी 50 वर्षीय रघुनाथ सिंह का घर के बराबर में ही प्लॉट है और इसकी चारदिवारी भी बनी हुई है। आज रघुनाथ की 9 वर्ष की बेटी उषा और 10 वर्ष की बेटी सुधा इस प्लाट में खेल रहे थे कि तभी प्लाट की दीवार भरभरा कर इनके ऊपर आ गिरी। इसके मलबे में दोनों बच्ची दब गई। यह दृश्य देखकर परिवार के अन्य लोगों और ग्रामीण इनको निकालने के लिए वहां पहुंचे। रघुनाथ और उनकी पत्नी भी जब अपनी बच्चियों को निकाल रहे थे तो फिर दीवार का अन्य हिस्सा भी इनके ऊपर आ गिरा, जिससे उक्त सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा घटना की खबर से गांव में भारी हड़कंप मच गया और मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इन चारों को मलबे से बाहर निकाला और चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल में इन चारों का उपचार किया गया। यहां दोनों बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई थी।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर