Explore

Search
Close this search box.

Search

October 6, 2024 6:52 pm

लेटेस्ट न्यूज़

पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न: आतिशबाजी: मिठाई बांटी

WhatsApp
Facebook
Twitter
Email


हाथरस-10 जून। देश के यशस्वी, लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपाईयों द्वारा जमकर जश्न मनाते हुए खुशी का इजहार किया गया और आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरित किया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीसरी बार देश की बागडोर संभालते हुए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री संजय सक्सेना के प्रतिष्ठान पर हर्ष व्यक्त करते हुए भाजपाइयों द्वारा आतिशबाजी चलाई गई और मिष्ठान वितरित किया गया। साथ ही ठंडा शरबत वितरित किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि भारत को मजबूत करने में भारत की साख को विश्व में स्थापित करने वाले एंव पूरे देश के सर्वसमाज के हृदय में एक अमिट छाप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थापित की है। इसीलिए उनको पुनः देश की सेवा करने का अवसर देश की जनता ने दिया है। देश को अखंड भारत बनाने की जिम्मेदारी भी पीएम मोदी के ही कंधों पर है। उसमें पूरे देश की करोड़ों करोड़ों जनता का सहयोग भी होना अति आवश्यक है। यह कार्यकाल भी दोनों कार्यकालों की तरह विकास की योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मूलचंद वाष्र्णेय ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।
इस अवसर पर भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल, डॉ. विकास शर्मा, बौ. प्रशांत शर्मा, अमित भौतिका, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष मोहन पंडित, पूर्व सभासद बबीता वर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा स्मृति पाठक, रितु गौतम, सुरेश चैधरी, नरेंद्र ग्रोवर, प्रमोद गोस्वामी, मोहित शर्मा, श्याम अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, नेहनू, अशोक कुमार, पं. मोहित शर्मा, कृष्ण पहलवान, विवेक गुप्ता, अंकित शर्मा, संजय सक्सेना आदि ने मोदी जी और उनके मंत्री मंडल के सदस्यों की शपथ लेने पर हर्ष वक्त किया।

dainiklalsa
Author: dainiklalsa

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर